Skip to main content

सुंदर विचार भाग 1

★ जीवन का अर्थ ही क्या रह जाएगा अगर हमारे अंदर सतत प्रयत्न करने का साहस न रहे।~विंसेंट वान गौह
◆◆◆◆
★ सब कुछ स्पष्ट होने पर ही निर्णय लेने का आग्रह जो पालता है, वह कभी निर्णय नहीं ले पाता।~ हेनरी फ्रेडरिक आम्येल
◆◆◆◆
★अपने उद्देश्य महान रखें, चाहे इसके लिए कांटों भरी डगर पर ही क्यों न चलना पड़े।~सुसैन लोंगएकर

◆◆◆◆
★महत्व इस बात का नहीं है कि आप कितने अच्छे हैं। महत्व इस बात का है कि आप कितना अच्छा बनना चाहते हैं।~पॉल आर्डेन
◆◆◆◆
★हम ईश्वर को और कहां पा सकते हैं, अगर हम उसे अपने आप और अन्य जीवों में नहीं देखते।~ स्वामी विवेकानंद
◆◆◆◆
★जीवन के प्रति हमारा रुख ही जीवन का हमारे प्रति रुख निर्धारित करता है।~जॉन मिचेल
◆◆◆◆
★प्यार कभी निष्फल नहीं होता, चरित्र कभी हारता नहीं। धैर्य व दृढ़ता से सपने सच हो जाते हैं।~ पीट मेराविच
◆◆◆◆
★ खुश होने का यह अर्थ नहीं है कि सब उत्तम है। इसका अर्थ है कि आपने कमियों के परे देखना शुरू कर दिया है।~ अज्ञात
◆◆◆◆
★ अपने आप से दोस्ती कर लेंगे तो कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे।~मैक्सवेल मॉल्ट्ज
◆◆◆◆
★जीवन में खुशी का अर्थ लड़ाइयां लड़ना नहीं, बल्कि उनसे बचना है। कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने
आप में एक जीत है।~नॉर्मन विंसेंट पील
◆◆◆◆
★शुरू में वह कीजिए जो आवश्यक है, फिर वह जो संभव है और अचानक आप पाएंगे कि आप तो वह कर रहे हैं जो असंभव की श्रेणी में आता है।~ असीसी के संत फ्रांसिस
◆◆◆◆
★ मीठे बोल संक्षिप्त और बोलने में आसान हो सकते हैं लेकिन उनकी गूंज वाकई अनंत होती है।~ मदर टेरेसा
◆◆◆◆
★निराशावादी होने के लिए कोई भी पर्याप्त ज्ञान नहीं रखता।~ नॉर्मन कजिंस

Comments

Popular posts from this blog

सुंदर विचार भाग 4

निकम्मे लोग सिर्फ खाने-पीने के लिए जीते हैं, लेकिन सार्थक जीवन जीने वाले, जीवित रहने के लिए ही खाते-पीते हैं-सुकरात ◆◆◆◆◆ क्रोध कभी बिना कारण नहीं होता लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है।_ बेंजामिन फ्रेंकलिन

सुंदर विचार भाग 2

जिस व्यक्ति को पर्याप्त भी कम लगता हो उसके लिये कितनी भी उपलब्धता अपर्याप्त है।-एपिक्युरस ■■■ कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी की शिकायत नहीं करता।_राल्फ वाल्डो इमर्सन ■■■ विफल व्यक्ति वह है जिसने भूलें की लेकिन अनुभव से लाभ नहीं उठाया।_ई हब्बार्ड